नाहन , अप्रैल 26 -- हिमाचल प्रदेश के कंसार में छह छात्रों ने एक निजी स्कूल छोड़कर 2026-27 के शैक्षणिक सत्र के लिए एक सरकारी विद्यालय में दाखिला लिया है जो इसे सरकारी स्कूलों में शिक्षा के बढ़ते स्तर और अभिभावकों को विश्वास ही दर्शाता है।

पिछले वर्ष भी इस सरकारी विद्यालय के दाखिलों में वृद्धि हुई थी। वर्ष 2025-26 के शैक्षणिक सत्र के दौरान भी पांच छात्रों ने निजी स्कूल छोड़कर यहां दाखिला लिया था।

वर्तमान में इस विद्यालय में प्री-प्राइमरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक कुल 66 छात्र अध्ययनरत हैं। सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण इस बदलाव के मुख्य कारण माने जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित