भीलवाड़ा , मार्च 19 -- राजस्थान में सवाईपुर कस्बे में बुधवार को देर रात कंटेनर से टकराने से कार में सवार एक युवक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि कोटड़ी चौराया के निकट भीलवाड़ा कोटा रोड पर सवाईपुर के कोटड़ी चौराहे के पास भीलवाड़ा से मांडलगढ़ बीगोद की तरफ जा रहे कंटेनर विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गया। इससे कार चालक पीयूष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित