भीलवाड़ा , अक्टूबर 22 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाना में नागदी बांध के पास बुधवार देर रात कंटेनर के बांध में गिरने से चालक की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि कंटेनर ग्वालियर से कांकरोली जा रहा था और उसमें टायर बनाने में इस्तेमाल होने वाला धागा भरा हुआ था। देर रात एक अंधे मोड़ पर कंटेनर मुड़ने के बजाय सीधे बांध में जा गिरा। इससे चालक कन्हैयालाल बैरवा वाहन में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह राजस्थान में शाहपुरा के कादीसाणा क्षेत्र का निवासी था।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर काे क्रेन से निकलवाया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित