नयी दिल्ली , अगस्त 07 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के 'जेन जी' और 'जेन अल्फा' के विरोध प्रदर्शन के अधिकार का समर्थन करने के एक दिन बाद सांसद कंगना रनौत ने शुक्रवार को यू-टर्न लेते हुए युवा प्रदर्शनकारियों को देश की 'ताकत' और 'सांस्कृतिक दूत' बताया है। इससे पहले उन्होंने इस पीढ़ी को 'गटर जेनरेशन' कहा था, जिस पर काफी विवाद हुआ था।

सुश्री रनौत ने नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं के बारे में अपनी पिछली टिप्पणियों से पलटते हुए संसद परिसर में शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "जेन जी हमारे देश की ताकत और एक बड़ी संपत्ति है। हमें बहुत खुशी है कि हमारे युवा तेजी से हमारी संस्कृति और पहचान के दूत के रूप में उभर रहे हैं।"इससे पहले सांसद ने युवाओं को 'गटर जेनरेशन' कहते हुए उनपर आक्रामक व्यवहार करने तथा व्यक्तिगत जवाबदेही की कमी का आरोप लगाया था। सोशल मीडिया पर इसकी कड़ी आलोचना हुई थी। शुक्रवार को उन्होंने श्री भागवत की युवाओं के साथ हुई बातचीत की सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री को गाली देने वाले कुछ मुट्ठी भर लोग पूरी 'जेन जी' पीढ़ी का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित