गोण्डा, जुलाई 19 -- उत्तर-प्रदेश में गोण्डा जिले के नगर कोतवाली इलाके में अवैध रूप से बिक्री की जा रही नकली एवं नशीली दवाइयों की खेप बरामद कर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने पिछले 24 घंटे में करीब एक करोड़ 13 लाख कीमत की दवायें बरामद कर तीन अवैध गोदामों को सीज कर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है।
ये जानकारी देते हुये औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने रविवार को बताया कि मिलीं शिकायत पर नगर के बरियार पुरवा, सोनार गली, बड़गांव क्षेत्र में औषधि प्रशासन नें टीम बनाकर तीन संदिग्ध गोदामों पर छापेमारी की।
उन्होंने बताया कि बिना लाइसेंस कारोबार कर रहे फरार संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी गयी हैं जबकि मौके से एक अन्य आरोपी शिवम कसौधन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित