औरैया , मई 26 -- उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुडैनारूपशाह गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से फंदे पर लटका हुआ पाया गया।
सुबह के समय खेतों की ओर निकले ग्रामीणों ने जब पेड़ से शव को लटकते देखा, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मृतक की पहचान कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र स्थित दलापुरा-अमोलर गांव निवासी विपिन कुमार (25) के रूप में हुई है।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए औरैया मॉर्च्यूरी भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित