औरैया , मई 04 -- उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के थाना ऐरवा कटरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहरिया में सोमवार सुबह तेज हवा के झोंके से एक निर्माणाधीन दीवार गिर गई, जिसके मलबे में दबने से दादी और उनकी 10 वर्षीय नातिन गंभीर रूप से घायल हो गईं और बाद में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि एरवा कुईली ग्राम पंचायत के मजरा बहारिया निवासी कमलेश देवी (55) आज सुबह अपनी नातिन आंशिका (10) के साथ घर के बाहर मौजूद थीं। उसी समय मौसम बेहद खराब हो गया और तेज हवाएं चलने लगीं। जिस पर दादी व नातिन किशनपुर जाने वाली सड़क के किनारे एक निर्माणाधीन मकान के पास बिखरी मौरंग और अन्य सामग्री को सुरक्षित करने के उद्देश्य से उसे इकट्ठा करने लगीं। इस दौरान हवा के एक जोरदार झोंके के कारण पास की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और दादी-पोती मलबे के नीचे दब गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित