औरंगाबाद , मई 01 -- बिहार में औरंगाबाद जिले के बारून थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कंचनपुर गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गयी। इस घटना में बारात से लौट रहे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित