औरंगाबाद , अप्रैल 30 -- बिहार में औरंगाबाद जिले के माली थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने गुररूवार को बताया कि जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के अटल बिगहा गांव निवासी अक्षय कुमार (45) अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए गम्हरिया गांव आए थे, जहां वज्रपात की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित