पटना , मई 29 -- बिहार के पारंपरिक मखाना उद्योग को आधुनिक औद्योगिक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मखायो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दरभंगा के औद्योगिक क्षेत्र दोनार में अत्याधुनिक मखाना प्रोसेसिंग एवं निर्माण इकाई स्थापित की जाएगी। 27.44 करोड़ रूपये की लागत से विकसित होने वाली यह परियोजना राज्य में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई गति प्रदान करेगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस संबंध में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) की परियोजना समाशोधन समिति (पीसीसी ) की बैठक उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक, बियाडा एवं आएडा कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में पात्र आवेदकों को राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि एवं प्लग एंड प्ले शेड्स आवंटित करने के प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई। इसी क्रम में मखायो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड को औद्योगिक क्षेत्र दोनार में अत्याधुनिक मखाना प्रोसेसिंग एवं निर्माण इकाई स्थापित करने की स्वीकृति दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित