भोपाल , जुलाई 2 -- रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत संचालित इंदौर-जबलपुर-इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस का सीहोर रेलवे स्टेशन पर दो जुलाई से प्रायोगिक ठहराव स्वीकृत किया है।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 22191 इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस प्रतिदिन रात 10 बजकर 26 मिनट पर सीहोर पहुंचेगी और रात 10 बजकर 28 मिनट पर रवाना होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22192 जबलपुर-इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह छह बजकर आठ मिनट पर सीहोर पहुंचेगी और सुबह छह बजकर 10 मिनट पर प्रस्थान करेगी।

रेलवे ने बताया कि ट्रेन की शेष समय-सारणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यात्रियों से ट्रेन के ठहराव एवं अन्य जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा, रेल मदद अथवा संबंधित रेलवे स्टेशनों से संपर्क करने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित