नयी दिल्ली , अगस्त 18 -- इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली भारतीय कंपनी ओमेगा सीकी मोबिलिटी (ओएसएम) ने मंगलवार को इलेक्ट्रा एआई के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की।
इस साझेदारी के तहत ओएसएम के इलेक्ट्रिक वाहन पारितंत्र में उन्नत बैटरी हेल्थ इंटेलिजेंस को एकीकृत किया जायेगा जिसमें इलेक्ट्रा एआई को महारथ है। यह सहयोग ओएसएम के पूरे वाहन बेड़े में बैटरी पर रियल-टाइम में बैटरी की निगरानी, उत्पादक विशलेषण आदि उपलब्ध करायेगा। इससे वाहन प्रदर्शन में सुधार, बैटरी लाइफ को अधिकतम करने तथा ग्राहकों, वित्तीय संस्थानों, खुदरा दुकानदारों और फ्लीट ऑपरेटरों के लिए अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि देश में इलेक्ट्रिक परिवहन को तेजी से अपनाये जाने के साथ बैटरी का प्रदर्शन और विश्वसनीयता वाहन के अपटाइम, वित्तपोषण संबंधी निर्णयों और कुल स्वामित्व लागत को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण कारक बन गये हैं। इस साझेदारी के माध्यम से इलेक्ट्रा एआई के उन्नत बैटरी इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म का उपयोग करके बैटरी की सेहत और प्रदर्शन पर अधिक गहरी नजर रख सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित