मस्कट , सितंबर 16 -- हूती विद्राेहियों ने अमेरिकी अधिकारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी अमेरिकी जहाजों पर हमला करने की कोई योजना नहीं है और वे वाशिंगटन के साथ 2025 में हुए युद्धविराम समझौते के प्रति प्रतिबद्ध हैं। अमेरिकी अधिकारियों की ओमान में हूती प्रतिनिधियों के साथ रविवार को हुयी एक गुप्त बैठक से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

'टाइम्स ऑफ इजराइल' की रिपोर्ट के अनुसार, यह पूर्व-अघोषित बैठक ओमान की राजधानी मस्कट स्थित अमेरिकी दूतावास में आयोजित की गई थी। क्षेत्रीय मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले ओमान सरकार के सहयोग से यह बैठक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान एक यमनी सूत्र के अनुसार, हूतियों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे सऊदी अरब से जुड़े जहाजों को छोड़कर, अमेरिकी या इजराइली जहाजों तथा अन्य वाणिज्यिक पोतों को निशाना नहीं बनाएंगे।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में दूतावास के अधिकारी शामिल थे, जबकि हूती प्रतिनिधिमंडल में मस्कट स्थित वरिष्ठ नेता मोहम्मद अब्दुलसलाम (जो अमेरिकी प्रतिबंधों के तहत हैं) और अब्दुलमलिक अल-अजरी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित