मस्कट (ओमान) , जून 14 -- ओमान में भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि दुक्म बंदरगाह पर मौजूद जहाज 'एमटी सेलेस्टियल' पर सवार भारतीय नागरिक निशांत उर्थनाथन की चिकित्सकीय दिक्कतों के कारण मौत हो गयी है।

दूतावास ने आधिकारिक बयान में कहा, "एक भारतीय नागरिक निशांत उर्थनाथन की चिकित्सकीय दिक्कतों के कारण मौत हो गयी। उनका शव अभी दुक्म पोर्ट पर 'एमटीसेलेस्टियल' जहाज पर ही है।"दूतावास ने कहा कि वह जहाज प्रबंधन कंपनी के लगातार संपर्क में है और सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि ज़रूरी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।

दूतावास ने कहा, "दूतावास भारतीय नागरिक निशांत उर्थनाथन (जिनकी चिकित्सकीय दिक्कतों के कारण दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई) के परिवार के सदस्यों, जहाज के क्रू सदस्यों और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।"अधिकारियों ने बताया कि उनके शव को जल्द से जल्द जहाज से उतारकर भारत वापस लाने की कोशिशें की जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित