मस्कट , दिसम्बर 18 -- ओमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओमान' से सम्मानित किया है। ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद ने गुरुवार को मस्कट में प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से नवाजा।

श्री मोदी दो दिन की यात्रा पर ओमान गए हुए हैं। इससे पहले श्री मोदी को इथियोपिया ने भी अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा था।

श्री मोदी और सुल्तान अल सईद की मौजूदगी में भारत और ओमान ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर हस्ताक्षर भी किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित