भुवनेश्वर , फरवरी 03 -- ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना' शुरू करने की घोषणा की है जिसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से पिछड़े, खासकर अनुसूचित जाति/जनजाति से संबंधित परिवारों की बेटियों की शादी का वित्तीय बोझ कम करना है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि ओडिशा के लोगों के हितों की रक्षा करना- खासकर महिलाओं के लिए सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि नयी योजना वित्तीय सहायता प्रदान करेगी ताकि बेटियों की शादी वंचित माता-पिता के लिए तनाव का कारण न बने।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित