भुवनेश्वर , मार्च 30 -- ओडिशा विधानसभा में सोमवार को पूर्व विधायक नारायण साहू के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

श्री साहू का 27 मार्च को निधन हो गया था। वह 88 वर्ष के थे।

पार्टी लाइनों से ऊपर उठकर सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा के साथ शोक प्रस्ताव पेश किया और श्री साहू के निधन पर संवेदना व्यक्त की।

श्री साहू 1971 और 1974 में पल्लहारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से दो बार ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने 1980 में देवगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में भी अपनी सेवा दी थी।

शोक प्रस्ताव पेश करते हुए श्रीमती परिदा ने श्री साहू को एक महान नेता बताया और कहा कि उनका निधन न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि राज्य के लिए भी अपूर्णीय क्षति है।

विपक्ष के नेता नवीन पटनायक, कांग्रेस विधायक दल के नेता रामचंद्र कदम, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता लक्ष्मण मुंडा और अध्यक्ष सुरमा पाधी ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित