भुवनेश्वर , जून 22 -- ओडिशा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है और 28 जून को प्रक्रिया के खत्म होने में अब सिर्फ छह दिन बचे हैं।
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पूरे राज्य में इस अभियान को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए सभी जिलों में काम तेज कर दिया गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक राज्य के 99.86 प्रतिशत मतदाताओं को फॉर्म बांटे जा चुके हैं, जिसके दायरे में 3.33 करोड़ से अधिक मतदाता आ चुके हैं। बचे हुए मतदाताओं तक पहुंचने तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) लगातार घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची से जुड़े आंकड़ों को बिल्कुल सही, पारदर्शी और तेजी से अद्यतन करने के लिए जमा किये गये फॉर्म प्राथमिकता के साथ डिजिटलीकरण के लिए भेजे जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित