भुवनेश्वर , फरवरी 05 -- ओडिशा के जाजपुर यार्ड में जाखपुरा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए।

ईस्ट कोस्ट रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने कोई खबर नहीं है। मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और बहाली के काम और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित