भुवनेश्वर , अक्टूबर 24 -- ओडिशा सरकार ने चक्रवात 'अर्नब' के मद्देनजर 25 अक्टूबर से 7 नवंबर तक सभी कृषि अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और हाई-अलर्ट जारी किया है।
इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चक्रवात के कारण होने वाली भारी बारिश की स्थिति में प्रशासन तुरंत कार्रवाई कर सके, फसलों के नुकसान को कम किया जा सके और किसानों को समय पर मदद पहुंचाई जा सके। कृषि अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि चक्रवात और भारी बारिश के बाद वे तुरंत खेतों का निरीक्षण करें, ताकि फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया जा सके और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द सहायता मिल सके। उप मुख्यमंत्री और कृषि एवं किसान सशक्तिकरण मंत्री केवी सिंह देव ने शनिवार को चक्रवात और भारी बारिश से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों की समीक्षा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित