भुवनेश्वर , जनवरी 25 -- डिशा में कोरापुट जिला कलेक्टर मनोज सत्यवान महाजन ने सोशल मीडिया पर अपने फैसले की हुई जोरदार आलोचना के बाद शनिवार को अपना वह आदेश वापस ले लिया जिसमें उन्होंने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया था।

इससे पहले 23 जनवरी को कलेक्टर ने आधिकारिक आदेश जारी कर तहसीलदारों, अनुमंडल विकास पदाधिकारियों और कार्यकारी अधिकारियों को गणतंत्र दिवस पर पूरे जिले में मांस, मछली, अंडे और दूसरे मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया था। जिला प्रशासन सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय जिला-स्तरीय गणतंत्र दिवस तैयारी समिति की बैठक के दौरान एक प्रस्ताव के बाद लिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित