भुवनेश्वर , अगस्त 10 -- ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कम्भमपति ने राज्य के युवाओं से कचरे से धन पैदा करने और हरित उद्यमिता को अपनाने का आह्वान किया है।

राज्यपाल ने जटनी के एक्सआईएम विश्वविद्यालय में ओडिशा युवा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि ओडिशा को ऐसे युवाओं की जरूरत है जो न केवल भविष्य को विरासत में लें बल्कि उसे सक्रिय रूप से आकार दें और उसका निर्माण करें। उन्होंने युवाओं से कचरे से धन बनाने, नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने, टिकाऊ खेती को आगे बढ़ाने और पर्यावरण की रक्षा करते हुए रोजगार पैदा करने का आग्रह किया।

श्री कम्भमपति ने कहा कि विकसित भारत के विजन को तभी साकार किया जा सकता है जब युवाओं की ऊर्जा, रचनात्मकता और आकांक्षाओं को सार्थक कार्यों में लगाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित