भुवनेश्वर , अप्रैल 11 -- ओडिशा के कोरापुट जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक की शनिवार तड़के राज्य संचालित ओएसआरटीसी वोल्वो बस से आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमें 15 से अधिक यात्री घायल हो गये, जिनमेंसे कुछ की हालत गंभीर है।
यह दुर्घटना सुबह करीब तीन बजे सुकी घाटी के पास एक तीखे मोड़ पर हुई। टक्कर के कारण बस पलट गयी और लगभग 50 फुट नीचे जा गिरी।
स्थानीय निवासी, पुलिस और दमकल कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल यात्रियों को बचाया,जिन्हें इलाज के लिए पोट्टांगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। बस भवानीपटना से विशाखापत्तनम जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित