रायपुर , मार्च 16 -- ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर आईसीयू में लगी आग की घटना में हुई जनहानि पर सोमवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि इस दुर्घटना में हुई जनहानि का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। इस दुःखद घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल, धैर्य और शक्ति मिले।

श्री साय ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित