भुवनेश्वर , अप्रैल 18 -- ओडिशा के कोरापुट जिले में एक वाहन के पलटने से कम से कम 33 बराती घायल हो गये। इनमें से 13 की हालत नाजुक बतायी जा रही है। यह घटना जिले के लक्ष्मीपुर ब्लॉक के अंतर्गत बोरीपुट घाट के पास की है।
सूत्रों के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात उस समय हुआ, जब बरातियों का समूह नारायणपटना पुलिस सीमा क्षेत्र के तहत आने वाले बाला गांव लौट रहा था। गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए कोरापुट जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित