भुवनेश्वर , अप्रैल 10 -- ओडिशा के अंगुल जिले के मधुपुर गांव में शुक्रवार को जंगली हाथी के हमले एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गयी।

सूत्रों के अनुसार, आम के बगीचे में हुए इस दर्दनाक हादसे में उनके साथ महिला का पति भी था, जो बाल-बाल बच गया। उसे कोई चोट नहीं आयी है।

यह घटना तब हुई, जब परिवार पास के पोकतुंगा गांव में 'दंडा नाच' कार्यक्रम देखकर घर लौट रहा था।

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और उन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित