सिडनी , जनवरी 23 -- ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की पुलिस घरेलू हिंसा से जुड़ी गोलीबारी में तीन लोगों की हत्या करने वाले आरोपी की तलाश कर रही है।
स्थानीय समयानुसार, गुरुवार की शाम करीब 4.20 बजे हुई गोलीबारी के बाद पुलिस 37 वर्षीय संदिग्ध जूलियन इनग्राम को तलाश कर रही है। गुरुवार को पुलिस के साथ-साथ उसकी तलाश के लिए हेलीकॉप्टरों को भी तैनात किया गया था।
पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि एक वाहन में 25 वर्षीय महिला और 32 वर्षीय पुरुष की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इसके कुछ ही समय बाद पास ही रास्ते पर 50 वर्षीय महिला और 19 वर्षीय पुरुष को गोली मार दी गयी। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पुरुष को गंभीर लेकिन स्थिर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया।
स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि 25 वर्षीय महिला पीड़िता इनग्राम की पूर्व साथी थी और वह गर्भवती थी।
पुलिस ने क्षेत्र के निवासियों से खिड़कियों से दूर घरों के अंदर रहने और कुछ भी संदिग्ध दिखने पर आपातकालीन सेवाओं को कॉल करने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित