ढाका , अगस्त 01 -- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने हाल ही में एकदिवसीय टीम के कप्तान बनाए गए लिटन दास को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में होने वाली आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज के पहले मैच के लिए बंगलादेश की टेस्ट टीम में शामिल किया है।

बीसीबी ने बताया कि 31 वर्षीय खिलाड़ी, जो बाएं पैर की पिंडली की चोट के कारण जून से बाहर थे, अपने रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम में अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। लिटन रविवार को टीम से जुड़ने के लिए डार्विन के लिए रवाना होंगे।

आईसीसी के अनुसार, चोटों से जूझ रही बंगलादेश की टीम को इस सीरीज में अपने तेज गेंदबाजों नाहिद राणा और तंजिम हसन साकिब के बिना खेलना होगा और वे अभी भी शोरिफुल इस्लाम और मुस्तफिज़ुर रहीम के बारे में अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। बंगलादेश मौजूदा डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में 58.33 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। एशियाई टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ दो टेस्ट मैच खेलेगी, जिनकी शुरुआत 13 अगस्त से होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित