बेंगलुरु , अप्रैल 06 -- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सभी टीमों के दो-दो मैच पूरे हो चुके है वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) तथा चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए तीन-तीन मैच खेले है। ऑरेंज कैप की दौड़ में जहां समीर रिजवी तथा पर्पल कैप की तालिका रवि बिश्नोई शीर्ष पर है। आईपीएल के इस सत्र में अभी तक सबसे अधिक रन बनाने वालों की सूची में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज सबसेआगे चल रहे है। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के नंबर 4 के बल्लेबाज रिजवी ने दोनों ही मौकों पर लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी की और दोनों ही बार अपनी टीम को मैच जिताया। पहली बार लखनऊ सुपर जायंट्स (एसएसजी) के खिलाफ 47 गेंदों में 70 रन बनाकर (नाबाद), और दूसरी बार मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 51 गेंदों में 90 रन बनाकर। इन दोनों ही पारियों के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' का अवॉर्ड भी मिला, जिससे उनका नाम एक खास लिस्ट में शामिल हो गया है।
इस सूची में रिजवी के 160 रनों से थोड़ा ही नीचे एसआरएच के हेनरिक क्लासेन के 145 रन हैं। हालांकि उन्होंने ये रन तीन पारियों में बनाए हैं। उन्होंने 31, 52 और 62 रन बनाए हैं, और उनका कुल स्ट्राइक रेट 48.33 रहा है। इस मामले उनके ठीक पीछे 113 रनों के साथ मुम्बई इंडियंस के रोहित शर्मा हैं। उन्होंने दो पारियों में कुल 113 रन बनाए हैं, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 38 गेंदों में बनाए गए 78 रन भी शामिल हैं।
तीन और बल्लेबाज भी 100 रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के देवदत्त पडिक्कल (111 रन), पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली (108 रन), और केकेआर के अंगकृष रघुवंशी (103 रन)।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित