यमुनानगर , सितंबर 20 -- हरियाणा में ऑपरेशन स्माइल के तहत यमुना नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा बच्चे को महज 3 घंटे में तलाश कर सकुशल परिजनों से मिला दिया। बच्चे के मिलने से परिवार में खुशी लौट आई और परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि जिले की फर्कपुर चौकी पर एक युवक ने शिकायत दी थी कि उसका 9 वर्षीय बच्चा घर के पास खेलते-खेलते लापता हो गया है। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित