हरिद्वार , अक्टूबर, 16 -- उत्तराखंड की धर्मनगरी में हरियाणा में गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस ने शुक्रवार को ऑपरेशन प्रहार के तहत खड़खड़ी, भूपतवाला, भीमगोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की। अभियान के दौरान प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री के मामलों में संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) के तहत चालान की कार्रवाई की गयी। पुलिस ने दुकानदारों को भविष्य में प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी।

पुलिस ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाना और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

हरिद्वार पुलिस ने दुकानदारों से नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री से दूर रहने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित