हरिद्वार , जुलाई 29 -- उत्तराखंड में हरिद्वार जिले में जरायम पेशेवरों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत बुधवार को पथरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पिछले छह माह से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के ईनामी गैंगस्टर रोमी चौहान उर्फ सेठजी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित