कालाढुंगी,16अप्रैल(वार्ता) उत्तराखंड में नैनीताल जिले की पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत अलग-अलग क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी कार्यक्रम में कलर में पुलिस ने 30 लीटर कच्ची शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है बता दें कि पुलिस ने अलग-अलग स्थान से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।

नैनीताल जिले के एसएसपी डॉक्टर मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पूरे जिले में अवैध नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में पुलिस द्वारा 19 वर्षी सतनाम सिंह को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने कालाढुंगी के बैलपड़ाव वन चौकी के पास से जसवंत सिंह नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई,दोनों मामलों में पुलिस ने सख्त धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित