हरिद्वार , सितंबर, 26 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत शनिवार को पथरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धनपुरा गांव से एक आरोपी को 16 पेटी (810 टेट्रा पैक) अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष पथरी ने पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और धरपकड़ के निर्देश दिए थे। इसके तहत पुलिस टीमों ने लिंक मार्गों, गांवों और कस्बों को जोड़ने वाली सड़कों तथा हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित