टिहरी , अक्टूबर 26 -- त्योहारी सीजन में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उत्तराखंड में टिहरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत देर रात छाम पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 64 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, की गई कार्रवाई के दौरान अतर सिंह पुत्र स निवासी ग्राम बगालचक, पट्टी नगुण, थाना छाम को अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित