हरिद्वार , मई 22 -- उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार अभियान' के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए शांति भंग के आरोप में नौ लोगों का चालान किया। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देश तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के मार्गदर्शन में क्षेत्र में संदिग्ध एवं माहौल खराब करने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 मई को पुलिस ने दो अलग-अलग विवादों में हस्तक्षेप करते हुए कार्रवाई की।

पहला मामला इमलीखेड़ा क्षेत्र का सामने आया, जहां घर के सामने सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद बढ़ने और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित