हरिद्वार , अक्टूबर, 17 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढौरा में चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा पुलिस ने शनिवार को किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित