हरिद्वार , अक्टूबर, 16 -- नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तराखंड में हरिद्वार पुलिस ने ज्वालापुर क्षेत्र में एक आरोपी को 5.05 ग्राम अवैध स्मैक और 450 रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व में भी स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 15 और 16 अक्टूबर की मध्यरात्रि चेकिंग के दौरान मोहल्ला पावधोई स्थित पंडितों के बाग के पास से आरोपी सम्मून पुत्र जान मोहम्मद को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित