हरिद्वार , मई 04 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सोमवार को पुलिस ने गौकशी में लिप्त गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रानीपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गौकशी के मामलों में संलिप्त चार आरोपियों-अनीश, मौ. उमेर, मुसर्रत और साहिल-का आपराधिक इतिहास एकत्रित कर गैंगचार्ट तैयार किया गया। अनुमोदन के बाद 3 मई 2026 को चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित