चंडीगढ़ , मार्च 24 -- हरियाणा मंत्रिमंडल ने ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (ओटीए) पद के लिए पात्रता मानदंडों में संशोधन को मंजूरी दी है। इसके तहत हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के पैरा-मेडिकल एवं विविध पद (ग्रुप-'ग') सेवा नियम, 1998 को अद्यतन किया गया है।
यह बदलाव चिकित्सा शिक्षा में हुए परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। पहले ओटीए पद के लिए पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ से डिप्लोमा अनिवार्य था, लेकिन 2009 के बाद यह कोर्स बंद कर दिए गए और उनकी जगह मेडिकल टेक्नोलॉजी में डिग्री कोर्स शुरू हुए।
नए नियमों के अनुसार, सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास 10 2 विज्ञान के साथ मेडिकल टेक्नोलॉजी (ऑपरेशन थिएटर/एनेस्थीसिया) में बैचलर डिग्री होना जरूरी होगा। हिंदी या संस्कृत का ज्ञान पहले की तरह अनिवार्य रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित