शाहजहांपुर , जनवरी 23 -- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक युवती से एक व्यक्ति ने ऑनलाइन शादी करने के नाम पर 15 लाख रुपए से भी ज्यादा की ठगी की है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने शुक्रवार को बताया कि शाहजहांपुर की रहने वाली एक युवती को जीवन साथी डाट काम से विशाल अग्रवाल नामक व्यक्ति की रिक्वेस्ट आई जिसे युवती ने स्वीकार कर लिया। विशाल ने बताया कि वह कनाडा में रहता है और कारोबारी है। उसने बताया कि वह अपना कारोबार समेट कर फरवरी माह में दिल्ली में ही स्थाई रूप से रहेगा इसके बाद दोनों की शादी ऑनलाइन तय हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित