श्रीगंगानगर , सितम्बर 24 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है।

पीड़ित ने राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही सेंट्रल साइबर पुलिस स्टेशन राजस्थान ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि उसे ऑनलाइन धमकी देकर या चोट पहुंचाने का भय दिखाकर धोखा दिया गया। सूचना मिलने पर गजसिंहपुर पुलिस ने बाद मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित