नयी दिल्ली , मई 14 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत,ज़ाइगार्ड टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड और अन्य से जुड़े एक कथित ऑनलाइन गेमिंग फंड रूटिंग मामले के सिलसिले में 14 व्यक्तियों और संस्थाओं के परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया।
ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि यह तलाशी दिल्ली, गुजरात, इंदौर और श्रीनगर में ली गयी गयी। अधिकारियों के अनुसार ज़ाइगार्ड टेक्नोलॉजीज़ द्वारा कथित तौर पर ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों के लिए पेमेंट एग्रीगेटर्स के ज़रिए व्यक्तियों से निधि इकट्ठा करने के बारे में जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित