चेन्नई , अगस्त 30 -- तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में पेरियापालयम के पास रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी और तीन घायल हो गये।

मंदिर से दर्शन कर लौट रहे परिवार का ऑटो ओवरटेक करने के दौरान ट्रक से टकराकर पलट गया। मृतकों में ऑटो चालक की पत्नी, सास और भांजा शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चालक लोगनाथन ने एक ट्रक को ओवरटेक करने के लिए बायीं ओर मुड़ते समय वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और उसमें टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो पलट गया, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित