सीकर , जून 27 -- राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि हमें इस प्रकार का शिक्षा तंत्र बनाना होगा कि किसी युवा के मन में निराश ना हो।
श्री डोटासरा उनके नेतृत्व में शनिवार को यहां जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के शिक्षा न्याय संवाद अभियान, छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी मां-बाप को यह ना लगे कि हमारा सब कुछ लुट गया लेकिन बच्चा कुछ बन नहीं पाया या उसे रोजगार नहीं मिला इसलिए यह छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि इसका एक ही मकसद है कि हमारे भारतवासी जो शिक्षा तंत्र की खराबी को समझ रहे हैं वह हमारे शिक्षा तंत्र जो रोजगार देने वाला बन सके इसके लिए अपनी राय प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि कोटा में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम राहुल गांधी जी ने प्रारंभ किया था जिसमें देश की शिक्षा व्यवस्था की चर्चा की गई है। श्री राहुल गांधी ने यह प्रश्न उठाया कि आज की शिक्षा व्यवस्था में सभी लोग चार या पांच क्षेत्र में ही अपना करियर बनाने के लिए सोचते हैं जिसमें मूल रूप से माता-पिता की सोच होती है कि बच्चा डॉक्टर, इंजीनियर, वकील या प्रशासनिक सेवा में जाए और इसके साथ सशस्त्र बल में जाने की सोच रहती है इन्हीं क्षेत्रों में जाने की सोच अधिकांश छात्रों की रहती है किंतु इसके अतिरिक्त अन्य क्षेत्र में भी करियर बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि यदि हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था युवाओं को इतने अधिक करियर के विकल्प दे तो गरीब का बेटा कभी बेरोजगार नहीं रहेगा इस ओर कार्य करना होगा यदि युवाओं को समय पर रोजगार नहीं मिलेगा तो उनमें निराशा व्याप्त होगी। ऐसी निराशा से युवाओं को निकालने के लिए शिक्षा व्यवस्था को सुधारना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित