हरिद्वार , सितंबर 03 -- त्तराखंड के हरिद्वार में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पथरी पुलिस ने ग्राम ऐथल बुजुर्ग में गोकशी की सूचना पर छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 30 किलोग्राम गोमांस और गोकशी में प्रयुक्त दतेड़ा बरामद किया। कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित