मुंबई , अक्टूबर 09 -- बैंकों की डॉलर बिकवाली के अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 17 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 96.71 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 12 पैसे टूटकर पहली बार 96.88 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुई थी।

रुपये में आज सुबह से ही तेजी रही। यह 14 पैसे की मजबूती के साथ 96.74 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। बीच कारोबार में ऊपर 96.51 रुपये और नीचे 96.77 रुपये को छूने के बाद अंत में 96.71 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबारियों ने बताया कि बैंकों की तरफ से डॉलर की बिक्री बढ़ाने से भारतीय मुद्रा मजबूत हुई है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने आज भारतीय पूंजी बाजार में 156.94 करोड़ डॉलर की शुद्ध बिकवाली की। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक 0.2 प्रतिशत मजबूत हुआ। इन दोनों कारकों ने रुपये पर दबाव बनाया।

कच्चे तेल में फिलहाल मामूली गिरावट में है। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा फिलहाल 104 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित