रांची , जुलाई 30 -- झारखंड में खूॅंटी जिले के अहतु थाना प्रभारी सपना सुलेखा को Rs.50 हजार रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, खूंटी जिले के हुरलूंग गांव निवासी श्याम कुमार ने ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ एएचटीयू थाना कांड संख्या 06/2025 में मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
शिकायतकर्ता का कहना था कि वह इस मामले में निर्दोष हैं और उन्हें गलत तरीके से अभियुक्त बनाया गया है।
इस मामले थाना प्रभारी ने श्याम कुमार नामक व्यक्ति से एक मामले में काम करने के एवज में Rs.4.50 लाख रिश्वत की मांग की थी। बाद में सौदा तय होने पर वह एडवांस के रूप में Rs.50 हजार लेने के लिए तैयार हो गई।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और सपना सुलेखा को Rs.50 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित