नयी दिल्ली , जनवरी 21 -- भारत की सबसे विश्वसनीय निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने क्रिकेट के सुपरस्टार, ऋषभ पंत तथा रवींद्र जडेजा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है, और उन्हें 'जॉली' और 'पॉली' के तौर पर पेश किया है। ये दो विशिष्ट किरदार लोगों को बताते हैं कि परिवार की ज़िम्मेदारियाँ पूरी करते हुए अपने सपने कैसे पूरे करें।

आज के दौर में जीवन बीमा के बारे को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है, ऐसे में एसबीआई लाइफ लोगों के रोजमर्रा के जीवन में इस खंड को और अधिक सार्थक बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। 'अपने लिए, अपनों के लिए' के ब्रांड विचार पर आधारित, 'जॉली एंड पॉली' जीवन से जुड़ी आम लेकिन गहरी सच्चाई को दिखाता है और वह यह है कि व्यक्तिगत आकांक्षाएँ और परिवार की ज़िम्मेदारियाँ एक-दूसरे के खिलाफ नहीं हैं। अपनों की जरूरतों और उम्मीदों को वित्तीय रूप से सुरक्षित कर लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए आज़ाद हो जाते हैं।

'जॉली' बने ऋषभ पंत सहज ज्ञान, उम्मीद और समग्रता जीवन जीने की ताकत को प्रदर्शित करते हैं। वे लोगों को ज़िंदगी को अलग तरह से देखने के लिए प्रेरित करते दिखते हैं और यह स्पष्ट करते हैं कि ऐसी योजनाएँ बनाने का मतलब अपना मनपसंद जीवन जीने की स्वतंत्रता को छोड़ना नहीं, बल्कि उसे बचाना और आगे बढ़ाना है। रवींद्र जडेजा का किरदार- 'पॉली', शांति, भरोसे और दीर्घकालिक सोच को प्रदर्शित करता है। वे शांत भाव और स्पष्ट सोच के साथ संवाद को बढ़ाते दिखते हैं और इस बात पर ज़ोर देते हैं कि वित्तीय सुरक्षा की तैयारी ज़िम्मेदारी का काम है जो व्यक्तिगत लक्ष्य और परिवार की सुरक्षा दोनों को मज़बूती प्रदान करता है।

'जॉली और पॉली' भारत के आम घरों में होने वाली बातचीत को दिखाते हैं, जो आगे बढ़ने की इच्छा और अपनों की देखभाल की ज़िम्मेदारी के बीच संतुलन बनाने पर आधारित होती है। उनका काम बीमा को नाटकीय नहीं, बल्कि सामान्य ची बनाना है। वे यह प्रदर्शित करते हैं कि जीवन बीमा के ज़रिए सुरक्षा से लोगों में मज़बूती आती है, जिससे लोग बड़े सपने देख पाते हैं और उनकी तरक्की होती है।

एसबीआई लाइफ ने देश के रोज़मर्रा के जीवन की पृष्ठभूमि में दो टीवीसी पेश किए, जहाँ आकांक्षा को ज़िम्मेदारी से जोड़ा गया है और जहाँ सार्थक संवाद से आत्मविश्वास बढ़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित