मुंबई , जुलाई 08 -- भारतीय स्टेट बैंक की इकाई एसबीआई फंड मैनेजमेंट (एसबीआईएफएम) ने अपने प्रस्तावित प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए कंपनी पंजीयक, मुंबई-1 के पास बुधवार को रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस जमा करा दिया।

एसबीआई ने आज शेयर बाजार को बताया कि ओएफएस मंगलवार 14 जुलाई को खुलेगा और गुरुवार 16 जुलाई को बंद होगा। शेयरों का आवंटन 18 जुलाई के आसपास होने की उम्मीद है।

एसबीआईएफएम के एक रुपये अंकित मूल्य वाले 20,37,09,239 इक्विटी शेयर बिक्री के लिए रखे जायेंगे। कंपनी की कुल चुकता इक्विटी शेयर का 10.0013 प्रतिशत है।

इसमें भारतीय स्टेट बैंक 12,83,34,397 इक्विटी शेयर के माध्यम से अपनी 6.3007 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगा। वहीं, फ्रांस की कंपनी अमुंडी की भारतीय इकाई अमुंडी इंडिया होल्डिंग्स 7,53,74,842 शेयरों के माध्यम से अपनी 3.7006 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित